मध्यप्रदेश

मुरलीवाला फाउण्‍डेशन द्वारा मेडिकल कॉलेज को दो हजार पानी की बोतल भेंट की वो गयी

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

म.प्र. शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिये प्रयास किये जा रहे है सरकार के प्रयासों के साथ साथ समाज को सक्रिय रूप से भागीदार बनाना होगा इसी उद्वेश्‍य से म.प्र. शासन द्वारा मैं कोरोना अभियान प्रारंभ किया गया इस अभियान अब जो भी दानदाता है पंजीयन कराया जाकर दान कर सकता है इसी अनुक्रम में आज म.प्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम के कोरोना वालेंटियर अभियान से जुडकर मुरलीवाला फाउण्‍डेशन के द्वारा मेडीकल कॉलेज रतलाम के डीन श्री जितेन्‍द्र गुप्‍ता को मुरलीवाला फाउण्‍डेशन के संरक्षक व मानव सेवा समिति के अध्‍यक्ष मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला व समाजसेवी प्रदीप उपाध्‍याय के द्वारा मेडीकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और स्‍टॉफ हेतु पीने के पानी के उचित प्रबंधन हेतु 2000 नग पानी की बोतल भेंट की गयी ।

इस अवसर पर मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी उद्वेश्‍य को ध्‍यान में रखकर आज मेडीकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और स्‍टॉफ के उपयोग के लिये पानी बोतल भेंट कि गयी है।

इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, समाजसेवी प्रदीप उपाध्‍याय, मेडीकल कॉलेज स्‍टॉफ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close