अपराधमध्यप्रदेश

विशेष अभियान अंतर्गत थाना पिपलौदा द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त,कार में अंग्रेजी शराब व बियर की पेटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

रतलाम 26 अप्रैल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन अवैध शराब के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है शनिवार को खेडावदा फ़ण्ट से राजस्थान से लाई जा रही 1 लाख 32 हजार 640 रुपये की 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर 3 आरोपियों पर कारेवाई करते हुए 2 को मौके से गिरफ्तार किया है

थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर शनिवार की रात को खेड़ावदा की और से आती हुई मारुति ओमनी वाहन क्रमांक – RJ09 UA2116 को रोककर तलाशी ली तो उसमें 02 पेटी ROYAL CHALLENGE विस्की तथा 8 पेटी बियर पाई गई पुलिस मौके से आरोपी पिपलौदा निवास नरेन्द्रसिंह उर्फ बबलु तथा ललित जैन को गिरफ्तार किया आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अवैध शराब बल बहादुरसिंह उर्फ लाला बना सिसौदिया पिता कालुसिंह सिसौदिया निवासी आम्बीरामा थाना सालमगढ ( राज. ) ले जा रहे थे

पुलिस ने बलबहादूर सिंह सिसोदिया को भी मामले में आरोपी बनाते हुए आबकारी एक्ट की धारा 34(2) तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है गिरफ्तार दोनो आरोपियों को जावरा न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है थाना प्रभारी श्री के अनुसार एसपी गौरव तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील पाटीदार, तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रविन्द्र बिलवाल के निर्देश पर थाना पिपलोदा तथा चैकी सुखेड़ा में अब तक अवैध शराब परिवहन के 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है इनमें 4 लाख 61 हजार 100 रुपये मूल्य की 83.4 लीटर अवैध शराब जब्त की है

सराहनीय भूमिका
इस कारेवाई में स थाना रघुवीर जोशी,उपनिरीक्षक रविन्द्र मालवीय,कैलाश जोशी,प्रधान आरक्षक नीरज त्यागी,आरक्षक संजीव जादौन,सुभाष पाटीदार व नगर सैनिक कारूसिंह की भूमिका सराहनीय रही है

Related Articles

Back to top button
Close
Close