मध्यप्रदेश

घर-घर जाकर होगी कोरोना मरीजों की पहचान 9 मई तक चलेगा किल कोरोना 2 अभियान

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

घर-घर जाकर कोरोना मरीजों की पहचान हेतु शासकीय मैदानी अमलों के दल गठित किए जाकर 9 मई तक जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोना अभियान-2 चलाया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर अभय वर्मा ने सोमवार को समय सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि किल कोराना अभियान 2 के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित हॉट स्पॉट जहाँ कोविड-19 पॉजिटिविटी दर में वृद्धि हो रही हो वहां कोविड-19 की ट्रांसमिशन चेन को तोडऩे हेतु गठित दल द्वारा घर-घर जाकर बुखार के लक्षण वाले कोरोना के संभावित रोगियों की खोज की जाए। जिस विकासखंड में कोरोना के पॉजिटिव प्रकरण या सर्दी, खाँसी, जुकाम से प्रभावित अधिक व्यक्ति होंगे, वहाँ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रभावित लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध करवायेगा। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्यो में प्रगति लाने, वनाधिकार पट्टा, सीएम हेप्ललाईन, समय सीमा के लंबित पत्रों प्रवासी श्रमिकों के पंजीयन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह समस्त एसडीएम सीईओ जनपद सीएमओ नगर पालिका तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close