मध्यप्रदेश

इंदौर में पुलिस के लिए बना अस्पताल – 16 बेड पर मिलेगा ऑक्सीजन – 24 घंटे में तैयार किया पुलिस अस्पताल

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे, पुलिसकर्मियों को अब अस्पतालों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दरअसल इंदौर जिला पुलिस लाइन में दो दिन में ही कोविड अस्पताल तैयार कर लिया जाएगा। बता दें की 16 बिस्तरों वाले इस अस्पताल की खूबी यह है कि ये सभी बेड आक्सीजन वाले बनाए गए हैं, जिन पर चौबीसों घंटे आक्सीजन उपलब्ध रहेगा। जहा पहले चरण में तीन हाल में 16 बिस्तर व 24 जनरल बिस्तर लगाए गए हैं। जिसमें पुलिस लाइन, प्रथम वालिनी और 15वीं वाहिनी के तीन डाक्टर यहां तैनात रहेंगे। निजी अस्पतालों का नर्सिंग स्टाफ भी देखभाल में जुटेगा। आरआई जयसिंह तोमर के मुताबिक समय-समय पर शहर के बड़े अस्पतालों के एमडी और फिजिशियन भी दौरा करेंगे। तीनों हाल में वातानुकूलित भी हैं। वही महिला बैरक में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। साथ ही वही डाक्टर दिनेश आचार्य को अस्पताल प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close