कोविड गाइडलाइंस का पालन कर महावीर स्वामी का मनाया जन्मोत्सव भगवान महावीर से कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की गयी सुरेन्द्र जैन बंटी बने भारतीय जैन मिलन शाखा के नरवर अध्यक्ष

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट
भारतीय जैन मिलन शाखा
के धार्मिक राष्ट्रीय संयोजक अतिवीर विनोद कुमार जैन द्वारा जैन मिलन शाखा नरवर का अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बंटी को नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र जैन बंटी को नरवर जैन मिलन शाखा का अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके निवास पर जैन पट्टिका डालकर सम्मानित किया एवं भारतीय जैन मिलन की कार्य नीति से अबगत कराते हुए देश एवं समाज हित में कार्य करते रहने का संकल्प दिलाया गया। सुरेन्द्र जैन बंटी द्वारा इस नई जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जैन मिलन के केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी गणों का आभार व्यक्त करते हुए विस्वास दिलाया कि राष्ट्र हित , धर्म हित , समाज हित में अपना अमूल्य समय देकर पूर्ण निष्ठा के साथ हमेशा सेवा कार्य करता रहूंगा। इसी क्रम में कोविड 19 की गाइड लाइन शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अबसर पर अपने घरों पर शांति प्रतीक जैन ध्वजा लगा कर इस कोरोना रूपी महामारी दुनिया से खत्म हो इसके लिए पंडित विमल जैन लोहिया, संगीताचार्य विनोद कुमार जैन , व्यवस्थापक अशोक चन्द्र जैन सर्राफ द्वारा णमोकार महामंत्र का जाप एवं भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 काव्य पाठ कर जिनेन्द्र भगवान के सामने दीपक प्रज्वलन किये गए। समस्त जैन मिलन के सम्मानीय पदाधिकारीयों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाइयाँ दी गई।


