मध्यप्रदेश

स्वर्गीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित 100 बिस्तरों वाले क्वॉरेंटाइन सेंटर का शुभारंभ

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार के बीच शहर वासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास शंकरपुर टोरिया पर 100 बिस्तरों वाले क्वॉरेंटाइन सेंटर का सोमवार को राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी] मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा] एसडीएम श्री रवि मालवीय]तहसीलदार श्री रोहित रघुवंशी]जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य नारायन मिश्रा]जिला संयोजक विवेक नागवंशी] इस अवसर पर कोरोना प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कहा कि कोरोना काल के इस संकट की घडी में जिले वासियों को इलाज की व्‍यवस्‍था में कोई कमी नही आने दी जाएगी। राज्‍यसभा सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के माध्‍यम से श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित कोरोनटाईन सेंटर का संचालन बेहतर तरीके से किया जाएगा। जिसमें चाय नाश्‍ता खाना से लेकर ईलाज तथा दवाईयों की निशुल्‍क व्‍यवस्‍था रहेगी। उन्‍होंने कहा कि कोई भी गरीब व्‍यक्ति बिना इलाज के नही रहेगा।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित कोरोनटाईन सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि जिले में ऐसे पॉजिटिव मरीज है जिनके लक्षण नहीं दिख रहे हैं उन्हें यहां रखा जाएगा। साथ ही जो जिले के बाहर से यहां आ रहे हैं उन्हें इस क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। कोरोना की जांच पॉजीटिव आने तक यही रखा जाएगा । कोरोनटाईन सेंटर मैं खाने पीने रहने की पूरी व्यवस्थाएं सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा की जाएगी। सेंटर में जो दवाएं जिला चिकित्सालय में मौजूद नहीं है उन्हें बाजार से खरीद कर उपलब्‍ध करार्इ जाएंगी। सेंटर में जिला चिकित्सालय से 24 घंटे नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा । सुबह तथा शाम को डॉक्टर मरीजों को देखने आएंगे। 100 बिस्तरों वाले इस सेंटर में वह सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी जो क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहती हैं।
दीप प्रज्‍वलित कर किया शुभारंभ
कोरोना प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कोरोनटाइन सेंटर का शुभारंभ श्रीमंत माधव राव सिंधिया जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्‍यापर्ण कर किया।
इस दौरान उन्‍होंने 100 बिस्‍तरीय कोरोनटाईन सेंटर का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया।
विधायक होगें संयोजक
कोरोनटाईन सेंटर के संयोजक अशोकनगर विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी होगें।

Related Articles

Back to top button
Close
Close