मध्यप्रदेश
कोरोना कर्फ्यू तोड़ने पर प्रशासन हुआ सख्त -दुकान खोलकर समान बेचने वाले 3 व्यपारियो की दुकान की सील -तकरीवन 13 हजार चालान काटकर बसूली की

शमशाबाद से भूरे सिंह विश्वकर्मा की रिपोर्ट
-नगरपरिषद, राजस्व,और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
-नायव तहसीलदार ऋतु राय ने संभाली कमान
शमशाबाद में कोरोना कर्फ्यू का पालन प्रशासन अब सख्ती से करा रहा है आज नायव तहसीलदार ऋतु राय के नेतृत्व में मार्केट में चोरी छुपे दुकान खोलकर बैठे दुकानदारों पर कार्यवाही की ऐसे 3 दुकानदारों की दुकानों को सील किया गया जो कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाय गये बही तकरीवन 13 हजार की चलानी कार्यवाही की गई प्रशासन के बार-बार समझाने के बाद भी नगर के लोग है के मानते ही नही है इस लिए अब प्रशासन ने सख्ती से कार्यवाही शुरू कर दी है


