राजश्री पान मसाला की गौदाम पर छापा। तहसीलदार ने कार्यवाई कर गौदाम को किया सील।कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर 5 दुकानें सील प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही लगातार जारी।

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट।
कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कोरोना गाइडलाइन का गंभीरता से पालन सुनिश्चित कराने के लिए नरवर-मगरौनी प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज नरवर तहसीलदार रूचि अग्रवाल मगरौनी चौकी प्रभारी मुकेश दुबौलिया सीएमओ संतोष सैनी ने कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु मगरौनी कस्बे में भ्रमण किया। जिस दौरान सूचना मिली कि एक स्थान पर पान मसाला गुटका पाउच के बंडल अधिक मात्रा में रखे हुए हैं इस सूचना पर तहसीलदार ने प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो व्यापारी धर्मेन्द्र अग्रवाल के घर पर गोदाम में राजश्री पान मसाला के 300 के लगभग पैकेट रखे हुए थे जिनको तहसीलदार द्वारा सील किया गया।चौकी प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया कि उक्त सामग्री मगरौनी निवासी धर्मेन्द्र अग्रवाल की होना बताया है, अग्रवाल द्वारा राजश्री गुटका के कुछ बिल प्रस्तुत किए हैं तथा कुछ के बिल प्रस्तुत नहीं किए गए हैं पूरी जानकारी मिलने पर कार्यवाही की जावेगी।मगरौनी नगर में कुछ दुकानदारों द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रोटोकॉल की गाइडलाइंस का उल्लंघन करने बाले 5 दुकानों को भी सील किया गया है जिनमें 3 दुकानें टेलर्स कीं, एक दुकान चूड़ी की 1दुकान जूते-चप्पल की है।


