ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

तेज आंधी तूफान से उड़े घरों के टिन।टीन पर रखा पत्थर गिरा महिला के सर पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

 

लोकेशन :- नेपानगर जिला बुरहानपुर।

संवाददाता :- राजेन्द्र मसाने।

नेपानगर के निम्बोला क्षेत्र के ग्राम चुलखान में बुधवार की शाम को आये तेज आंधी तूफान के कारण लगभग 10 लोगों के घरों के टीन उड़ गये वही कई मकान छतिग्रस्त हो गये हैं इस घटना में ग्राम की निवासी एक बुजुर्ग महिला रशीदा मुजाद तड़वी के सर पर टीन के ऊपर रखा पत्थर गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घटना के बाद 108 स्वास्थ्य सेवा को फोन लगाने के बावजूद भी मौके पर 108 नहीं पहुंची महिला 20 मिनट तक घर में ही दर्द से तड़पती रही बाद में हंड्रेड (100) डायल को इवेंट देने के बाद मौके पर पुलिस का वाहन हंड्रेड डायल पहुँचा आरक्षक लवकेश पटेल व चालक भावेश बोदडे ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया है इस घटना में ग्राम में कई लोगों का हजारों रुपए का नुकसान हुआ है रशीदा मुजाद तड़वी निवासी चुलखान उम्र 55 वर्ष के घर पर लगे टीन आंधी तूफान के कारण उड़ गये इसके अलावा ग्राम के अन्य लोगों का भी नुकसान हुआ है ग्राम में अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते पीड़ितों का कहना है कि पहले ही कोरोना लॉक डाउन के दौरान हमारे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऐसे में आई इस प्राकृतिक आबदा ने हम पर और अधिक भार डाल दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close