कुछ करने की सोचो तो मिलता है अपनो का साथ

रिपोर्टर भूरे सिंह विश्वकर्मा
स्थान-शमशाबाद
ऐसा ही वाक्या हुआ शमशाबाद में सोशल मीडिया पर एक ग्रुप शमशाबाद हलचल में ग्रुप के सदस्य महेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत ने ग्रुप एडमिन पत्रकार ईश्वरी भार्गव से फोन पर बात कि ओर कहा कि भाई साहब मेरा एक विचार है कि आज इस कोरोना महामारी के दौर में नगर के शासकीय अस्पताल में आक्सीजन मशीन नहीं है और नगर सहित क्षेत्र के ऐसे कई कोरोना संक्रमित मरीज है जो घर पर रहकर आइसोलेट हो रहे उनको आक्सीजन की जरूरत पड़ने पर भोपाल ,विदिशा जाना पड़ता है वहाँ भी अस्पतालों में जगह नहीं मिलती जिससे लोग परेशान हो रहे हैं आप अगर सहयोग करो तो में ग्रुप में सभी से आक्सीजन मशीन खरीदने के लिये ग्रुप के सदस्यों से पैसे जो स्वेच्छा से जितने दे वह राशि सभी इकट्ठा करके एक मशीन खरीद कर भेंट कर देंगे।रात 9.30 बजे ग्रुप पर सहयोग राशि देने का मैसेज डाला और देखते ही देखते 24 घन्टे में कोई ₹500 से लेकर ₹5000 तक की राशि देने को कहा लगभग 75 हजार रुपये की राशि ग्रुप में एकत्रित हो गई। ग्रुप के सदस्य महेन्द्र प्रताप सिंह ने राशि लेकर अपने निजी वाहन से भोपाल पहुँच कर पाँच लीटर की बी पी एल कम्पनी की आक्सीजन मशीन 78400 रु की खरीद कर पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह की उपस्थिति में अस्पताल में डॉ वैभव मोदी को भेंट की इस मशीन से एक साथ दो लोगों को ऑक्सीजन दी जा सकेंगी।
इस अनुकरणीय पहल पर विधायक राजश्री सिंह,पूर्व मंडी अध्यक्ष सिंधु विक्रम सिंह ,सहित नागरिको ने सोशल मीडिया ग्रुप के सभी सदस्यों के धन्यवाद दिया।
इसमें विशेष सहयोग प्रदीप माहेश्वरी अध्यक्ष व्यापार महासंघ, मांगीलाल माहेश्वरी, वेद प्रकाश आर्य ,जुगल चौकसे,अंकित बंसल, कपिल डागा,कमलेश मेहर,नरेन्द्र सिंह राजपूत खडेर,डॉ सतीश दुबे, डॉ विशाल माहेश्वरी, ,आशुतोष दुबे, के सिंह, मनोज धीरन,राजू तिवारी ,हितेन्द्र राजपूत,नीलेश धाकड़, राशिद खान,मदन कुशवाह,रूपेश आर्य संदीप साहू ,मयूर भार्गब,सहित 60 लोगो ने सहयोग किया।
अस्पताल में आक्सीजन की कमी को देखते हुए यह मशीन भेंट की है। इस मशीन से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों को आक्सीजन प्राप्त हो सकेगी।ग्रुप एडमिन ईश्वरी भार्गव ने बताया कि वर्तमान में देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि इस बीमारी का हम सभी एक-दूसरे की मदद करें जिससे जल्द हम इस बीमारी पर जीत दर्ज कर सकें।


