ताजा ख़बरें
सैलाना में सुविधा:बीस बेड की व्यवस्था की, कन्या छात्रावास में कोविड-19 सेंटर आज से शुरू

जिला रतलाम
रिपोर्टर पवन सोलंकी
सेवा भारती ने सैलाना में कन्या छात्रावास में कोविड-19 सेंटर चालू किया है। अपने कार्यकर्ता, समाज अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से कोविड सेंटर की व्यवस्था चलेगी। यहां वर्तमान में 20 बेड की व्यवस्था की गई है और अधिकतम 350 बेड की व्यवस्था की जा सकती है। इस प्रकार की व्यवस्था सैलाना में चालू हो जाएगी।
जिला प्रचार प्रमुख विवेक जायसवाल ने बताया प्रशासन के सहयोग यहां पर शौचालय, पीने के पानी और नहाने के पानी, उचित स्वास्थ्य अधिकारी, मरीजों के लिए भाप की व्यवस्था, सुबह शाम प्राणायाम व योग की व्यवस्था, अल्पाहार, चाय, भोजन सभी प्रकार की व्यवस्था समाज के सहयोग से चालू होने वाली है।



