नेपानगर में ट्रेनों के बंद हुये स्टॉपेज के बाद से मात्र एक ही गाड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस का यहाँ स्टॉपेज रखा गया था जिसे रेल्वे विभाग बार बार एक एक महीने के लिए बढ़ाता आ रहा है

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट
नेपानगर में ट्रेनों के बंद हुये स्टॉपेज के बाद से मात्र एक ही गाड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस का यहाँ स्टॉपेज रखा गया था जिसे रेल्वे विभाग बार बार एक एक महीने के लिए बढ़ाता आ रहा है एक बार फिर इस ट्रेन का स्टॉपेज बन्द होने की कगार पर था जैसे ही इसकी सूचना क्षेत्र की विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर को लगी उन्होंने एक बार फिर कुशीनगर एक्सप्रेस के नेपा रेल्वे स्टेशन पर स्टॉपेज के लिये भुसावल मंडल के D.R.M से फोन पर चर्चा की वही नेपानगर रेल्वे स्टेशन पर पहुच कर स्टेशन मास्टर आशाराम नागवंशी को ज्ञापन सौंपा जिसके बाद भुसावल मंडल के D.R.M ने कुशीनगर एक्सप्रेस के स्टॉपेज को पुनः तीन महीने के लिये यथावत रखने के आदेश दिये आप को बता दे नेपानगर रेल्वे स्टेशन से 10 यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज अचानक बन्द कर दिये गये जिसके बाद क्षेत्र वासियों के लिए एक मात्र ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस एक माह के लिए चालू की गई हर महीने की आखरी तारीख को इसे बंद करने के निर्देश जारी हो जाते है और राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद पुनः समय आगे बढ़ा दिया जता है वही बन्द हुई अन्य ट्रेनों को भी विधायक महोदया ने जल्द चालू करवाने की बात कही है।


