मध्यप्रदेश
अशोकनगर पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को दी समझाइस। बेबजह बाजार में घूमने वालों पर किया लाठीचार्ज।

अशोकनगर से जिला ब्यूरो रामकुमार ओझा की रिपोर्ट
अशोकनगर में लगतार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को घरों में रहने की समझाइस दी और अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर जमकर लाठियां भी पुलिस ने बरसाई। पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहे अंबेडकर भवन ,सुराना चौराहा, गांधी पार्क, भारतीय स्टेट बैंक वाली गली ,तुलसी पार्क ,स्टेशन रोड एवं सेन चौराहे एचडीएफसी चौराहे आदि जगहों पर भ्रमण कर गाइडलाइन का उलंघन करने वालों पर कार्यवाई भी की है।


