मध्यप्रदेश
आरोन थाना क्षेत्र के मोहरी रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की आपस मे भिंडत। बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल,जिला अस्पताल रेफर।

आरोन से दिलीप ओझा की रिपोर्ट
आरोन थाना क्षेत्र के मोहरी रोड पर ट्रेक्टर व बाइक की आपस मे भिड़ंत हो गयी जिससे बाइक पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से आरोन अस्पताल ले जाया गया जहाँ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गुना रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक भुल्लनपूरा निवासी हुकमचंद जाटव उम्र 38 वर्ष और चम्पालाल जाटव उम्र 42 वर्ष दोनों एक शादी समारोह से घर बापिस लौट रहे थे। बताया जा रहा है दोनों बाइक सवार शराब के नशे में थे ।


