ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राहुल गांधी के ‘हम दो- हमारे दो’ नारे पर रामदास अठावले ने ली चुटकी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि ‘हम दो हमारे दो’ नारे का इस्तेमाल पहले परिवार नियोजन के लिए किया गया था। राहुल गांधी हम दो हमारे दो का नारा बोल रहे हैं। इसलिए हम दो हमारे दो करना है तो राहुल गांधी को शादी करनी चाहिए और दलित लड़की के साथ शादी करते हैं तो महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा और जातिवाद खत्म होगा।

सरकार का जनता को तकलीफ देने का कोई विचार नहीं

समाचार एजेंसी एएनआई हिंदी के मताबिक, रामदास अठावले ने तेल की बढ़ती कीमत को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कुछ पैसे तो आने चाहिए। हमने लॉकडाउन के बाद 34 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया है। तो सरकार के पास भी राजस्व आना चाहिए। इसलिए तेल के दाम बढ़े हैं। लेकिन कुछ दिन बाद दाम कम हो जाएंगे। सरकार का जनता को तकलीफ देने का कोई विचार नहीं है।

आरपीआई भाजपा के साथ एनडीए में है

मेरी पार्टी नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ एनडीए में है। मैंने शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से अपील की है की अगर वे भी एनडीए में आते हैं, तो यहां भी सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा की रहेगी। दिल्ली में भी उनको सत्ता मिल सकती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, यह सरकार हम दो, हमारे दो की सरकार है। राहुल गांधी ने कृषि कानून को देश से किसान को खत्म करने वाला कानून बताया था। साथ ही राहुल ने कहा था कि इस देश को केवल दो लोग चला रहे हैं। यह कानून लागू होने के बाद केवल दो लोग ही चलाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close