मध्यप्रदेश

अशोकनगर।कोरोना कफ्र्यू के बीच पुलिस ने लिया ऐक्शन बेवजह घर से बाहर निकले लोगो को दी समझाईश लगबाई ऊठक बैठक

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर में कोविड के केस बढऩे से चिंताजनक स्थितियां बनती जा रही हैं, जिसे लेकर अब पुलिस गलियों, मोहल्लों, कॉलोनियों में जाकर लोगों को समझाइश देती दिखाई दे रही है। फालतू घूमने वालों पर पुलिस लाठियां भांज रही है और उठक बैठक भी लगवा रही है। कर्फ्यू के बावजूद बेवजह घूमते लोगों पर प्रशासन का सख्ती बरत रही हैं कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को बेवजह घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। पुलिस द्वारा सिखाये सबक से भी लोग सीख नहीं ले रहे हैं और बेवजह आना- जाना कर रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने सख्ती बड़ा दी है। कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वालों को निरंतर पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है, लेकिन इस तरह की समझाइश के बाद नहीं मानने वाले लोगों पर अब पुलिस को डंडा चलाना पड़ रहा है। रविवार को पुलिस ने पूरे बाजार में पैदल मार्च निकाला और कुछ ऐसे लोगों, जो नियमों के विपरीत जाकर घरों पर न रहकर बाजार में टहल रहे थे, उन्हें वापिस लौटाया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close