मध्यप्रदेश

कांग्रेस पार्टी की बंपर जीत। – कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने जीत का श्रेय दिया जनता को।

दमोह(हटा) से चंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट

– 17089 मतों से कांग्रेसी प्रत्याशी अजय टंडन विजय हुए, अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राहुल से।

2 मई 2021 को दमोह विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना हुई। जिसमें पहले राउंड से ही कांग्रेसी प्रत्याशी अजय टंडन अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह से बढ़त बनाए रहे एवं आखिरी 26 वे राउंड में 17089 मतों से अजय टंडन विजय हुए। विजय का श्रेय अजय टंडन ने अपने दमोह की विधानसभा की जनता एवं कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया और कहा यह दमोह की जनता की जीत है। साथ ही उन्होंने कहा आज मुझे जीत की खुशी तो है ही, साथ ही कोरोना कॉल के गाल में समाए कुछ पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं की क्षति से दुखी भी हूं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close