इंदौर। किन्नर समाज की प्रार्थना, किन्नर समुदाय ने की लोगों से घरों में रहने की अपील

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
महामारी के इस दौर में किन्नर कर रहे हैं दुआ और प्रार्थना
रमजान माह में अल्लाह से कर रहे हैं दुआ
शादी समारोह में नाच-गाकर आशीष देने वाले किन्नर, विश्व में फैली महामारी को समाप्त करने के लिए भगवान से हर दिन प्रार्थना कर रहे हैं। लॉकडाउन का पालन करते हुए उन्होंने अपने सभी कार्यों पर रोक लगा दिया है। इंदौर के नंदलालपुरा डेरे के किन्नर सुबह-शाम एकत्र होकर कोरोना संकट को खत्म करने के लिए पूजन पाठ कर रहे ।
यह नजारा है इंदौर के नंदलालपूरा के किन्नर डेरे का पूरे देश में कुरौना संक्रमण बढ़ता जा रहा है और आम आदमी अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है इंदौर का जिला एवं पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए घरों से ना निकले लेकिन उसके बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं और संक्रमण को बढ़ा रहे हैं इंदौर किन्नर समुदाय ने लोगों से अपील की है कि वे घरों पर रहे हैं और सुरक्षित रहे
उनका कहना है कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जब से जिले में लॉकडाउन लागू किया गया है। हम लोगों से शहर में जाना में जाना बंद कर दिया। सभी सदस्य सुबह-शाम 30-30 मिनट सामूहिक रूप से कोरोना जैसी महामारी के खात्मे के लिए ईश्वर, अल्ला से प्रार्थना करते और दुआएं मांगते हैं।
किन्नर सीमा का कहना है नेकीयत में भगवान सभी की सुनता है, विपदा आती है तो परेशान तो सभी को होना पड़ता है, संकट के दौर में भी भगवान को याद करते रहना चाहिए। मानवता धर्म, समाज और समुदाय से उपर है, इसलिए सभी को एकजुटता से कोरोना महामारी को समाप्त करने ईश्वर से दुआ करना चाहिए। हम लोग इसका निर्वाहन कर रहे है। उनका कहना है सामूहिक रूप से होने वाली प्रार्थना व दुआ से कठिन से कठिन संकट दूर हो जाते है। सीमा का कहना है कि हम अन्य जाति के किन्नर के साथ सामूहिक रूप से प्रार्थना करते हैं। इस दौरान वे शारीरिक दूरी बनाकर फर्श पर बैठकर दुआएं मांगते है। रमजान का पवित्र माह चल रहा है और हमारे डेरे में मुस्लिम किन्नर भी हैं और रमजान के इस पवित्र माह में हम इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए दुआ कर रहे हैं
किन्नर समुदाय के लोगों का कहना है कि राजनेता अपने पार्टी को जिताने के लिए चुनाव में लगे रहे और इधर महामारी का खतरा बढ़ता गया अब आम आदमी इससे परेशान हो रहा है
किन्नर सीमा का कहना है हम लोग भी समाज के अंग है, इसलिए हम सभी कॉविड नियमों का पालन करते हैं।


