मध्यप्रदेश
बरमान चौराहा ब्रिज के नीचे पुलिस प्रशासन ने की चालानी कार्यावाही
बेवजह घूमने वालो को रोककर दी समझाइश

करेली जिला नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट
करेली मैं इन दिनो लोगों द्वारा कोराना कर्फ्यू का पालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा जिससे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को पांइट लगाकर लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की समझाइश दी जा रही हैं इसी क्रम में बुधवार को बरमान चौराहा ब्रिज के नीचे
कोरेना कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने बेवजह घूमने वालों को रोककर समझाए दी गई।
पुलिस द्वारा लोगों को समझाया गया कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन न करें इसका पालन करें एवं अपने अपने घरो पर सुरक्षित रहें


