ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाहीः समय पर उपचार ना करने के कारण महिला सब इंस्पेक्टर के पति ने तोडा दम

ऑक्सीजन की कमी बता चंदेरी उप स्वास्थ्य केंद्र से अशोकनगर जिला अस्पताल किया था रेफर उपचार के आभाव में हुई मौत

                     ऑक्सीजन की कमी बता चंदेरी उप स्वास्थ्य केंद्र से अशोकनगर जिला अस्पताल किया था रेफर उपचार के आभाव में हुई मौत
By Rohit Kumar ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
डॉक्टरों की बड़ी लापरवाहीः समय पर उपचार ना करने के कारण महिला सब इंस्पेक्टर के पति ने तोडा दम
ऑक्सीजन की कमी बता चंदेरी उप स्वास्थ्य केंद्र से अशोकनगर जिला अस्पताल किया था रेफर उपचार के आभाव में हुई मौत
जब किसी अपने कि मौत होती हैं तो हर किसी का गुस्सा फूट पडता है एसा ही मामला अशोकनगर जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर सामने आया जब  चंदेरी थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर ने अशोकनगर जिला अस्पताल के डाक्टरो पर उपचार मैं लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए दरअसल मंगलवार को चंदेरी उप स्वास्थ्य केन्द्र से सब इंस्पेक्टर के पति कमलेश  को आक्सीजन की कमी के आभाव मे अशोकनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां उन्हें समय पर उपचार तो दूर बेड भी मुनासिब नहीं हो सका और आक्सीजन के आभाव मैं समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण पटवारी ने दम तोड दिया इस दौरान महिला सब इंस्पेक्टर ने पति का शव रख विलाप करते हुए निवेदन के बाद भी जिला अस्पताल के डाक्टरो द्वारा समय पर उपचार नही करने के गंभीर आरोप लगाए बुधवार को मुंगावली तहसील मैं राजस्व  विभाग में पदस्थ पटवारी के पद पर नियुक्त कमलेश भक्त की ऑक्सीजन की कमी के कारण जिला अस्पताल में मौत हो गई मृतक की पत्नी चंदेरी थाना में सब इंस्पेक्टर है उनके द्वारा जिला अस्पताल के डाक्टरो पर लापरवाही के आरोप लगाए गए है सुचना मिलने पर एडिशनल एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से चर्चा कर उन्हें धीरज रखने की संतावना दी आपको बता दें,अशोकनगर नगर पालिका के रजिस्टर में दर्ज संख्या के मुताबिक दो माह मे 205 लोगो की मौत और अप्रैल माह में 154 लोगों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है जिनमें 25 लोगों की मौत कोरोना से हुई है
लापरवाही से भी हो चुकी हैं मौत: 
अशोकनगर जिला अस्पताल मैं कोराना संक्रमित्र मरीजों की लापरवाही से  मौत होने पर भी सवाल खडे हो चुके हैं वही प्रशासन इतनी अधिक मौत हो जाने  के बावजूद भी व्यवस्थाएं बनाने की जगह मौतो के आंकड़े छिपाने में लगा हुआ है

Related Articles

Back to top button
Close
Close