इंदौर।रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले साँवेर के कुड़ाना चौराहे पर धराए थाना क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना सांवेर की संयुक्त कार्यवाही मे कुल 3 आरोपी मौके से गिरफ्तार।
तीनों आरोपीगणों से मौके से कुल 2 नग रेमडेसिवीर इंजेक्शन , एक कार, तीन मोबाईल एवं नगदी रूपए जप्त।

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
जरूरत मंद एवं आम जनता की मजबूरी का फायदा उठाकर अवैध धन लाभ हेतू उक्त रेमडेसिवीर इंजेक्शन ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक मे थे जप्तशुदा रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत करीब 10,000 रूपए । गिरफ्तारशुदा आरोपी मे से एक है प्रायवेट पैथौलोजी लेब मे काम करने वाला लेब टैक्नीशियन।
इंदौर क्राइम ब्रांच और सांवेर पुलिस को साँवेर थाना क्षेत्र मैं रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है, जहां पुलिस ने मुखबिर से मिली सुचना के बाद रेमडेसीविर की कालाबाजारी कर रहे तीन लोगों को साँवेर के कुड़ाना फाटे से घेराबंदी कर दबोचा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांवेर क्षैत्र मे कुडाना फाटा वाईन शाप चौराहे के आसपास एक सफेद रंग की बिना नंबर की कार मे तीन लडके घूम-घूम कर उनके पास रखे रेमडेसिवीर इंजेक्शनों को विक्रय करने हेतू ग्राहकों एवं मरीजों की तलाश मे थे, जहां मुखबीर से मिली सूचना के बाद पुलिस कुढाना फाटा स्थित उक्त स्थान पर पहुची तो एक बिना नंबर की सफेद रंग की कार दिखी, जिसे घेरा बंदी कर 3 लोगो को पकड़ा गया। जहा पुलिस ने शाजपुर के हैदर अली, साँवेर के वसीम खान एवं अशरद खान को दबोचा। पुलिस ने तीनों आरोपियों से किरीब 10 हजार रुपये कीमत के 2 नग रेमडेसिवीर इंजेक्शन ,तीन नग मोबाईल हैंडसेट एवं 1100 रुपये नगदी बरामद किये। पुलिस पूछताछ में आरोपी रेमदेसीविर इंजेक्शन के बिल व अन्य दस्तावेजों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए।
ढाई लाख में खरीदे थे 10 इंजेक्शन, 6 परिजनों को लगे ,4 खपाने की फिराक में थे आरोपी
आरोपी वसीम ने पूछताछ मे बताया कि उसने साँवेर के किसी कछालिया वाले से 10 नग रेमडीसिवर इंजेक्शन ढाई लाख रुपये में खरीदे थे, जिसमे से 6 नग इंजेक्शन परिजन को लगवा दिये ,बचे 4 रेमडीसिवर इंजेक्शन मे से 2 नग हैदर अली को 30 हजार रूपए प्रति नग के हिसाब से ब्लेक मे बेच दिये एवं 2 नग गांव के ही अशरद खान जो की कंपाउडर लेब टैक्नीशियन है, उसके माध्यम से विक्रय करने हेतू वाटसएप पर कई लोगों को भेज दिया था।
30 इंजेक्शन बेच चुके, पुलिस कर रही सख्ती से पूछताछ, कई खुलासे हो सकते है
आरोपी ने बताया कि बचे हुए इंजेक्शन का ग्रामीण लोगों से ₹40,000 प्रति नग के हिसाब से सौदा चल रहा था। पुलिस के डंडे के आगे आरोपियों ने अभी तक 30 से अधिक इंजेक्शन बेचकर कालाबाजारी से रुपया कमाना स्वीकार किया है। मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच और सांवेर पुलिस की आरोपियों से फिलहाल पूछताछ जारी है पुलिस के मुताबिक आरोपियों से अब यह पता किया जाएगा कि वह कालाबाजारी कब से कर रहे हैं और कौन-कौन लोग उनके साथ इस गोरखधंधे में शामिल है।


