ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा के अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष बांग्लादेशी

मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के माइनॉरिटी सेल का जिला अध्यक्ष बांग्लादेशी नागरिक निकला है। इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है।

माइनॉरिटी सेल का जिला अध्यक्ष बांग्लादेशी नागरिक निकले ने एक बार फिर से राजनीति गर्म हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर भाजपा पर संघ जिहाद फैलाने का आरोप लागाया है?

कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ पदाधिकारी गौ माता की तस्करी करते हुए भी दिख चुके हैं। दूसरी ओर भाजपा के कुछ पदाधिकारी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट भी निकल चुके हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अब और प्रगति की है।

क्योंकि अभी उत्तर मुंबई का भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक जिला सेल का जो अध्यक्ष है रुबेल शेख वो बांग्लादेशी निकला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से पूछा कि यह पार्टी का संघ जिहाद है?

क्या सीएए कानून में भारतीय जनता पार्टी के कुछ विशेष कुछ अलग प्रावधान अमित शाह जी ने किये हैं? निश्चित तौर पर देशभर में कानून जनता के लिए होता है और भाजपा के लिए अलग कानून होता है। उन्होंने आगे कहा है यहां हम सवाल जरूर पूछना चाहेंगे कि संघ जिहाद का जवाब भी भारतीय जनता पार्टी के नेता दें।खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने मामले को तूल पकड़ते देख रुबेल शेख को पद से हटा दिया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले के संबंध में कहा है कि रुबेल शेख ने गैरकानूनी तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश किया है। एंटी टेरर सेल ने रुबेल के घर की तलाशी ली। तलाशी में उसके घर से जो दस्तावेज मिले हैं वो जाली थे। पुलिस ने रुबेल शेख के फिलहाल आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close