ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

तहसीलदार ने भ्रमण कर किल कोरोना अभियान का जायजा लिया

ग्रामीणों से की मास्क एवं घरों में रहने की अपील

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को समझाइश देती तहसीलदार अनीता पटेल
By Rohit Kumar ojha
बामौरीशाला (सिरोंज) से रोहित कुमार ओझा की रिपोर्ट
तहसीलदार ने भ्रमण कर किल कोरोना अभियान का जायजा लिया
ग्रामीणों से की मास्क एवं घरों में रहने की अपील
बामौरीशाला- तहसीलदार अनीता पटेल ने ,आर आइ मकरंद धुर्वे,पटवारी मनोज ,पटवारी राजपाल,के साथ गुरुवार शाम बामौरीशाला दीपनाखेडा क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र में चल रहे किल कोरोना अभियान का जायजा लिया इस दौरान बामौरीशाला ग्राम में किल कोरोना अभियान के तहत घर-घर किये जा रहे स्वास्थ सर्वे का जायजा लेने अधिकारी पहुँचे। तहसीलदार अनीता पटेल के साथ पटवारी अम्ले ने बामौरीशाला के मुख्य बाजार,करीला चौराहा एवं हाठ बाजार में दीपनाखेडा मे बस स्टेंण्ड एवं अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया और सर्वे दलों से अभी तक किये गये सर्वे का ब्यौरा लिया। अधिकारियों ने बामौरीशाला और दीपनाखेडा मे आइसोलेशन सेंटरों का निरीक्षण भी किया। तहसीलदार ने सर्वे के दौरान लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बचाव तथा टायफाइड मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपायों की जानकारी देने की बात कही।तहसीलदार अनीता पटेल ने बामौरीशाला एवं दीपनाखेडा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान लोगों के मूवमेंट पर सख्ती से रोक लगाने के लिऐ निर्देश दिए उन्होंने लोगों से घर किए जा रहे किल कोराना अभियान में लोगो से सही जानकारी देने की अपील की एवं बीमारियों से ग्रस्त होने पर एएनएम, आगनवाडी कार्यकर्ता से प्राथमिक किट लेने की समझाइश दी उन्होंने पटवारियों समेत ग्रामीण सचिव को भी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये।इस दौरान तहसीलदार अनीता पटेल के साथ आर आई मकरंद धुर्वे, पटवारी मनोज, पटवारी राजपाल,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शोभा सेन,आशा कार्यकर्ता उमा विश्वकर्मा, ग्रामीणो मे आरिफ खान,शैलेन्द्र दांगी,रूपेश सेन,सगीर खान,शहवाज खान,राजपाल अहिरवार, समेत ग्राम के सचिव और कोटवार उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close