मध्यप्रदेश

अशोकनगर पानी के लिये कोविड गाइडलाइन भी भूले लोग

जलस्त्रोतों पर बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंस के जुट रही भीड़

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कोरोना महामारी पर प्रचंड गर्मी में पानी की प्यास भारी पड़ रहा है। भीषण जल संकट में सरकारी जलस्त्रोतों से पानी भरने के दौरान नागरिकों को कोविड गाइड लाइन का ख्याल तक नहीं आ रहा है। बगैर मास्क लगाए एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए लोग पानी भर रहे हैं।
एक ओर राज्य सरकार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 17 मई तक जनता कर्फ्यू लगाकर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है।वहीं दूसरी ओर गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों मे पुलिस के डंडे भी पड़ रहे है। लेकिन शहर में दूसरी ओर लोग पानी की समस्या के कारण कोरोना संक्रमण को भूल गए। इन दिनों शहर में सार्वजनिक पानी की टंकियों, जेटपंपों और हेडपंपों पर लोगों की भीड़ लग रही है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा बना हुआ है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि नगर पालिका पेयजल व्यवस्था में सुधार करेगा और लोगों को कम समय में पर्याप्त पानी मिलेगा। इससे लोग पेयजल इंतजाम के लिए अनावश्यक नहीं घूमना पड़ेगा। लेकिन सच्चाई यह है कि इस महामारी के बाद भी शहर की पेयजल व्यवस्था को सुधारने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण का शहर के लोगों में खौफ है। लोगों का कहना है कि कौन चाहता है कोरोना महामारी को हम गले लगाए। कितु गर्मी के मौसम में पानी के बिना एक दिन भी गुजारा करना मुश्किल है। शायद यही कारण है कि जल स्त्रोतों पर लोगों की इतनी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोग कोविड गाइड लाइन का अनुपालन भी भूलते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close