इंदौर mr10 पर दो कार आमने-सामने भिड़ी,3 घायल डायल 100 मौके पर पहुची, घायलों को अस्पताल भेजा कोरोना कर्फ्यू में हुआ सड़क हादसा, जांच जारी
इंदौर के लव कुश चौराहे और टोल नाके के बीच में mr10 सड़क स्थित सोमवार रात 2 कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जहा 3 लोग घायल बताए जा रहे है,जिन्हें अरबिंदो अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर के mr10 रोड स्थित सोमवार रात करीब 8:30 से 9बके बीच टोल नाके और लव कुश चौराहे के मध्य दो कार की आमने सामने टक्कर हो गई , जहा बताया जा रहा है कि अल्टो कार से एक युवक अपनी लेन पर गांधी नगर से विजय नगर स्थित एक अस्पताल में पिता के भर्ती होने के कारण परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहा था, तभी एमआर टेन रोड स्थित दो युवक कार से रॉन्ग साइड में घुसे और अल्टो को सामने से टक्कर मार दी, जहा दोनों वाहन आगे से छतिग्रस्त हुए है। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से घुसने वाली कार में सवार युवक नशे में थे, हुए हादसे में मौके पर 100 डायल पहुची जहा पुलिस कर्मी ने समीप के अरबिंदो अस्पताल की एम्बुलेन्स बुलवाकर घायलों को अस्पताल भेजा, मौके पर मौजूद लाखनसिंह राठौर ने बताया कि हादसे में अल्टो कार में सवार युवक को कम चोंट लगी है, वही नशे में कार चला रहे युवक व उसका साथी भी घायल हुआ है। अल्टो कार में सवार युवक के भाई नीलेश सोनी ने बताया कि निर्मल सोनी कार चला रहा था और वह कार किसी दोस्त से मांग कर लाया था । घटना में फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।


