ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

गैर अधिमान्य पत्रकारों ने इन्दौर प्रेस क्लब पर दिया धरना

 

रिपोर्टर : सतीश शर्मा

फील्ड पत्रकार और हॉकर्स को कोरोना वॉरियर्स के तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स के दर्जे के लिए पूरे प्रदेश में गैर अधिमान्य पत्रकारों ने मोर्चा खोला जहां इंदौर प्रेस क्लब परिसर में सोमवार सुबह पत्रकारों ने सरकार को जगाने के लिए धरना प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों एक घोषणा की थी जिसमें उन्होंने प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देते हुए शासकीय योजनाओं का लाभ देने की बात कही थी जिसके बाद गैर अधिमान्य पत्रकारों ने शिवराज सरकार के समक्ष अपनी बात रखी और समस्त गैर अधिमान्य पत्रकार एवं हॉकर्स को भी फ्रंटलाइन वर्करों का दर्जा देने की मांग की, जहा इंदौर प्रेस क्लब परिसर में बड़ी संख्या में गैर आधीमान्य पत्रकारों ने धरना दिया, इस दौरान पत्रकार अंकुर जायसवाल व पंकज शर्मा ने बताया कि किसी भी न्यूज बनाने को लेकर रिपोर्टर के साथ ही न्यूज रूम से लेकर होकर या न्यूज बनाने से संबंधित हर एक कर्मी को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा मिलना चाहिए, जहा मीडियाकर्मियों को सरकार द्वारा फ्रंट लाइन वर्कर को मिलने वाली आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। इन्दौर प्रेस क्लब परिसर में सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह धरना प्रदर्शन हुआ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close