ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा नेता ने कहा नरेंद्र मोदी ने APJ अब्दुल कलाम को बनाया था राष्ट्रपति

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को बयान दिया कि नरेंद्र मोदी ने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया था। उनके इस बयान के सामने आने के बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया था कि नरेंद्र मोदी ने एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया था।

भारतीय जनता पार्टी देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वह केवल उनके खिलाफ है जोकि स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सामान्य लोगों को अवसर दिए, उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति उनके धर्म की वजह से नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया गया था। भाजपा नेता पाटिल के इस बयान के बाद लोगों भौहें इसलिए तन गईं, क्योंकि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को साल 2002 में जुलाई महीने में भारत का राष्ट्रपति बनाया गया था। उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।

चंद्रकांत पाटिल के बयान पर शिवसेना ने कसा तंज 

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने चंद्रकांत पाटिल के बयान पर कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाना वाजपेयी का मास्टरस्ट्रोक था। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने भी चंद्रकांत पाटिल के बयान की आलोचना की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close