ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में शासन की गाइड लाइन की उड़ रही धज्जियां  बैंक के बाहर भीडभाड  संक्रमण को दे रही न्यौता

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में शासन की गाइड लाइन की उड़ रही धज्जियां
By Rohit Kumar ojha
राजगढ़ से आर.एस नरवर की रिपोर्ट
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में शासन की गाइड लाइन की उड़ रही धज्जियां 
बैंक के बाहर भीडभाड  संक्रमण को दे रही न्यौता
वर्तमान में एक तरफ तो सरकार कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए कई तरह के उपाय कर रही है इस विषय में जिला प्रशासन ने मुस्तैदी से कोरोना कर्फ्यू एवं धारा 144 के पालन की हिदायत भी दे रखी है परन्तु देखने में आ रहा है कि इसका असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है वहीं किसान अपनी फसल सरकारी खरीद केंद्र पर तुलवाकर जल्द से जल्द काम पूरा करना चाहते हैं क्योंकि उसके सामने खेती के अन्य कामों की भी जिम्मेदारी है आगामी खरीफ फसल की तैयारी भी करना है वहीं बैंक अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं वर्तमान में सुठालिया नगर कोरोणा संक्रमण से युवाओं की असमय होने वाली मौत से भयभीत हैं वहीं बैंक में ग्रामीणों की भीड़ लोगों को असमंजस में डाल रही है इस विषय पर सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि हमको तय समय सीमा में भुगतान करना पड़ रहा है बैंक के बाहर व्यवस्था के लिए प्रशासन से मदद मांगी है कई बार पत्राचार किया हम क्या सकते हैं जबकि सुठालिया तहसीलदार ने बताया कि बैंक को अपनी व्यवस्था स्वयं करना चाहिए 

Related Articles

Back to top button
Close
Close