ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
सांसद ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा 18 + वैक्सीनेशन बुधवार से
By Rohit Kumar Ojha
शाढ़ौरा से देवेश ओझा की रिपोर्ट
सांसद ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा 18 + वैक्सीनेशन बुधवार से
क्षेत्रीय सांसद के.पी यादव ने आज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया श्री यादव ने वैक्सीनेशन ,किल कोराना 3 की जानकारी लेते हुए बी.एम.ओ डाँ शिवराज सिंह भदौरिया से काहा कि वैक्सीनेशन की दूसरी डोज की धीमी रफ्तार को तेज करने के लिऐ समाजसेवी संस्थाओं एंव जन प्रतिनिधियों की मदद ले लोगो को मोटीवेट करे शासन हर संभव मदद के लिऐ तैयार है इस मौके पर बी.एम.ओ डाँ भदौरिया ने आइसोलेशन वार्ड के लिऐ कुछ आवश्यकताएं मुहैया कराने का अनुरोध सांसद से किया इस पर सांसद ने शीध्र आवश्यकताओ को पूरा कराने की बात कही
18 + वैक्सीनेशन बुधवार से
18 + वैक्सीनेशन का इंतजार अब समाप्त हुआ कल बुधवार 19 मई से शाढौरा में वैक्सीनेशन शुरु किया जा रहा है 1 मई से क्षैत्र के युवा इंतजार मे थे बी.पी.एम सूर्यकांत भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 + वैक्सीनेशन के लिऐ कन्या विधालय जैन मंन्दिर के पास सेन्टर बनाया गया है बुधवार सुबह 9 बजे से 4 बजे तक सेन्टर पर वेक्सीनेशन होगा अपना रजिस्ट्रेशन कोविड एप के माध्यम से करा कर आधार कार्ड लेकर सेन्टर पर पुहुचँने की अपील की गई है काफी दिनो से शाढौरा को सेन्टर बनाने की मांग उठती रही है बुधवार को यह पूरी हो जाएगी



