ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
इन्दौर में रेमडेशीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है जहा, एक मंन्त्री के नाम का तार इस मामले में जुड़ रहा है।
वीडियो आया सामने,आरोपी ने कहा मंन्त्री कि पत्नी की गाड़ी चलाता है, इंजेक्शन बेचने वाला

रिपोर्टर – सतीश शर्मा
रेमडेशीवीर इंजेक्शन धांधली में मंन्त्री के नाम का जुड़ा तार
वीडियो आया सामने,आरोपी ने कहा मंन्त्री कि पत्नी की गाड़ी चलाता है, इंजेक्शन बेचने वाला
विधायक संजय शुक्ला कई दिनों से लगा रहे आरोप
इन्दौर में रेमडेशीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है जहा, एक मंन्त्री के नाम का तार इस मामले में जुड़ रहा है।
जी हां रेमडेसिविर इंजेक्शन कालाबाजारी कांड में मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर का नाम सामने आया है। दो दिन पहले पकड़े गए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पूर्णिमा गाडरिया के ड्राइवर पुनीत अग्रवाल ने मंत्री तुलसीराम सिलावट के की पत्नी के ड्राइवर गोविंद राजपूत का नाम कबूला है। पुनीत का दावा है कि निजी ट्रेवल्स से जुड़ा गोविंद मंत्री की पत्नी की कार चलाता है. वही मंत्री सिलावट ने कहा कि गोविंद ट्रेवल एजेंसी के ज़रिए गाड़ी चला रहा था हमारा उससे कोई संबंध नहीं है। आपको बतादें की कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कुछ दिन पूर्व मंत्री व उनके बेटे पर कई आरोप लगाए थे।