मध्यप्रदेश

इन्दौर।शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्र में पहुचा कोरोना,प्रशासन मुस्तेद साँवेर के धरमपुरी में सेम्पलिंग के साथ चलानी कार्यवाही जारी

साँवेर क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में होगी सेम्पलिंग,अभियान जारी

 

 

इन्दौर से सतीश शर्मा,की रिपोर्ट

सांवेर जनपद सीईओ कुसुम मंडलोई ने बुधवार को धरमपुरी में मोर्चा संभाला जहां सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों के चालान बनाए गए तो वहीं पंचायत भवन में कोरोना की सैंपलिंग भी ली गई।

कोरोना महामारी शहर से अब ग्रामीण क्षेत्र में आ पहुंची है, जहां इन दिनों ग्रामीण अंचल में कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं ऐसे में प्रशासन द्वारा अब ग्राम पंचायतों के स्तर पर सैंपल इन शुरू कर दी है जहां बुधवार को इन्दौर जिले के साँवेर के धरमपुरी से इस सेम्पलिंग अभियान की शुरुआत हुई, सांवेर जनपद सीईओ कुसुम मंडलोई ने धरमपुरी सोलसिंधा ग्राम पंचायत पर बुधवार को पूरे दिन मौजूद रहकर कई लोगों का कोरोना परीक्षण करवाया, जहां कुसुम मंडलोई ने बताया कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वैसे तो ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है तो वही ग्राम पंचायत धरमपुरी और बरलाई जागीर पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की कोरोना सैंपलिंग की जा रही है, सांवेर क्षेत्र के सभी पंचायतों में आगामी दिनों में सैंपलिंग होगी। सीईओ के मुताबिक जहां केस ज्यादा है वहां टीम रोज जाएगी और जागरूकता अभियान के साथ ही सेंपलिंग भी लेगी , वही इस अभियान के साथ ही सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों के धरमपुरी में चालान भी बनाए गए, प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि कोविड के केस ग्रामीण क्षेत्र में अब कम होते नजर आ रहे हैं, वहीं सेम्पलिग और विभिन्न तरह के अभियान ग्रामीण क्षेत्र में आगामी आदेश तक जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close