देपालपुर (इंदौर)।जिला प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीण क्षेत्रों में नही हो रहा 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण
ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रहे

रिपोर्टर विशाल चांदना
देपालपुर। कांग्रेस के वर्तमान विधायक विशाल पटेल व भाजपा के पूर्व विधायक मनोज पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए जहां विशाल पटेल नें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना माना, तो वहीं मनोज पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों में जागरुकता अभियान चलाया है, वहीं जिला प्रशासन इन्दौर की अनदेखी भी किसी से छिपी नही है, जहाँ शहरी क्षेत्र में 64 से अधिक स्थानों पर 18 वर्ष से लेकर 45 से 60 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके उलट इन्दौर जिले की सबसे बड़ी तहसील का दर्जा प्राप्त देपालपुर में किसी भी स्थान पर 18 वर्ष से लेकर 45 से 60 वर्ष के लोगों का टीकाकरण नही किया जा रहा है । जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से की गई अनदेखी का खामियाजा देपालपुर क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है । प्रतिदिन जहां नये केस उभर कर सामने आ रहे है, वही क्षेत्र में सर्वसुविधा जनक कोविड केयर सेंटर नही होने से बीमार संक्रमित व्यक्तियों को निजी चिकित्सालय या इन्दौर शहर बड़े अस्पताल में जाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन इंदौर तक राजनैतिक दलों के साथ-साथ देपालपुर की जनता द्वारा सूचना दी जाने के बाद भी आज दिनांक तक 18 वर्ष से लेकर 45 से 60 वर्ष के लोगों का टीकाकरण, शेड्युल अपलोड नही होने से नही हो पाया है। जिला प्रशासन केवल शहरी लोगों के प्रति जागरुक दिखाई दे रहा है । पूर्व में केवल दो दिवस के लिए देपालपुर क्षेत्र में 18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगो का टीकारकण शेड्यूल किया गया था जिसमें भी देपालपुर क्षेत्र के लोग जानकारी के अभाव में टीकाकरण से वंचित हो गये । इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो का भी टीकाकरण देपालपुर नगर में नही हो रहा है ।
भाजपा के पूर्व विधायक मनोज पटेल से चर्चा में बताया कि ग्रामीण इलाकों से शिकायत आ रही थी कि इन्दौर शहरी क्षेत्र के लोग आकर ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण करवा रहे है तो हमने पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के इन्दौर आगमन पर थे तब अवगत करवाया गया था कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग रजिस्ट्रेशन करना व स्लाट बुक करना जानते ही नही है, इसलिये 45 से 60 वर्ष के लोगो का जिस प्रकार टीकाकरण केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया गया उसी प्रकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो का टीकाकरण किया जाए। मेरे द्वारा रखी गई इस बात का समर्थन भाजपा प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर द्वारा किया गया था


