इन्दौर।सांवेर क्षेत्र के ग्राम ढाबली में कोरोना से हो रही मौतें
मंत्री सिलावट ने किया इस गांव को कोरोना मुक्त प्रचारित : कांग्रेस

रिपोर्टर : सतीश शर्मा, इन्दौर 9806811884
कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक सहित कई नेताओं ने बीते दिन सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ढाबली गांव का दौरा किया जहां ग्रामीणों ने बताया कि अन्य गांवों की तरह यहां भी कोरोना पैर पसार रहा है जहां कई मौतें हो चुकी है।
साँवेर क्षेत्र के ढाबली में कॉंग्रेस के पूर्व मंन्त्री सज्जन वर्मा व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, विनय बाकलीवाल एवं सदाशिव यादव सहित कई लोगो ने बीते दिन पहुचे, जहा उन्हें कई लोगो ने कहा कि इस गांव में भी दूसरे ग्रामीण क्षेत्र की तरह कोरोना बीमारी फैल रही है ढाबली व आसपास के क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक मौतें कोरोना से हो चुकी है।
ग्रामीणों ने कांग्रेस के नेताओ के सामने कहा कि यहां आप गांव के लोगो को कोरोना टेस्ट करवाओगे तो अभी भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित निकल सकते है। लोगो की बात सुनने के बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने बीजेपी पर नीशाना साधा और कहा कि भाजपा आपदा में भी अवसर ढूंढ रही और झूठ का प्रचार कर रही है। आपको बताना चाहेंगे कि कुछ दिन पूर्व को बीट प्रभारी और मंत्री तुलसी सिलावट प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ढाबली गांव के दौरे पर पहुंचे तो ग्रामीण वासियों ने गांव के बाहर हमारा गांव करुणा मुक्त का बैनर लगा रखा था और यह कहा जा रहा था कि यह गांव को रोना मुक्त है बाहर वालों को यहां नहीं उसने दिया जाएगा जिसके बाद तुलसी सिलावट और प्रशासनिक अधिकारियों ने ढाबली गांव की सराहना की थी जहां अब कांग्रेसी एक गांव में पहुंचे तो मामला कुछ और ही निकला।



