मध्यप्रदेश

भिण्ड।आए थे शादी करने प्रशासन ने बना दिया मेंढक

शादी में अधिक संख्या में शामिल लोगों को सड़क पर मेंढक चाल चलवाई दूल्हे सहित टेंट हाउस और हलवाई पर भी मामला दर्ज

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना काल में संक्रमण को रोकथाम के लिए प्रशासन और शासन ने कई नियम कोरोना गाइडलाइन के तहत बनाए हैं इनके शादियों पर भीड़ जमा ना होने का भी आदेश है लेकिन बावजूद इसके लोग शादी समारोह और तेरहवी जैसे कार्यक्रमों में भीड़ जुटा रहे हैं भिंड में ऐसे ही एक शादी समारोह में लगुन चढ़ाने आए लोगों को पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने पर सड़क पर सजा के तौर पर मेंढक चाल चलवा दी।ख़ास बात यह है की कार्यक्रम भी सरकारी भवन में ही आयोजित किया जा रहा था।शादी में शामिल हुए लोगों को बीच सड़क पर मेंढक की तरह उछल उछल कर चलने की सजा दी गई इसके साथ ही उठक बैठक भी लगवाई गई।

बता दें कि नियमों को तक पर रख ख़ुशियाँ मना रहे लोगज़िला मुख्यालय से क़रीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थिति ऊमरी क़स्बे में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में बुधवार को एक शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था ।
इस कार्यक्रम की सूचना पुलिस को मिली, जब डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा मौक़े पर पहुँचे तो क़रीब 200 लोग कार्यक्रम में मौजूद थे, अचानक पुलिस को देख ज़्यादातर लोग मौक़े से खिसक लिए फिर भी कई लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया. ऐसे में पहले तो पुलिसकर्मी ने कोरोना गाइड लाइन और धारा 144 के उल्लंघन के तहत आयोजनकर्ता दुल्हा पक्ष के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए अन्य लोगों को सजा के तौर पर मेंढक बनाकर सड़क पर मेंढक चाल चलवाई और उठक बैठक लगवाई.

दूल्हे पर मामला दर्ज, भोजन भी फ़िकवाया
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौक़े पर मौजूद मिले टेंट संचालक और हलवाई पर भी मामला दर्ज किया गया साथ ही मेहमानों के लिए तैयार किया गया क़रीब 250 लोगों का भोजन भी फ़िकवा दिया गया है. वहीं समारोह आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में चल रहा था, सरकारी छात्रावास में कार्यक्रम करके कर्फ़्यू नियम भी तोड़े गए है. पुलिस मामले में जाँच में जुटी है, क्यूँ कि शादी सरकारी भवन में चल रही थी ऐसे में इसमें छात्रवास अधीक्षक की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close