ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शाढ़ौरा।प्रशासन ने कस्बे में भ्रमण कर की कार्यवाही, 4 बंगाली दवाखाने सील और 3 कियोस्क सेंटर कराये बंद।

संवाददाता – देवेश ओझा

शाढ़ौरा। कोराना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने आज प्रशासन के अमले ने कस्बे मे घन्टों पैदल भ्रमण कर चालानी कार्यवाही की
सुबह सुबह लोग सब्जी एंव डेयरी दुकानों के बहाने बाजारों में पुहँच कर चोरी छिपे दुकानदारों से खरीद फरोख्त कर बाजारो मे भीड भाड हो रही थी आज सुबह 8 बजे से ही प्रशासन के अमले ने तहसीलदार विनीत गोयल की अगुवाई मे कस्बे के बाजारों ,गली ,मोहल्लों मे पैदल भ्रमण कर दुकानों पर चालानी कार्यवाही की है वास्तव मे जिस तरह से आज प्रशासन के तीखे तेवर नजर आये है उससे अब दुकानदार चोरी छिपे दुकानदारी से परेज करते नजर आयेगें गत दिवस भी दो दुकानों को सील किया था

3 क्योस्क सेंटर कराये बंद

नगर मे अनेको ऐसे क्योस्क सेंटर है जो नजदीकी गाँवो के नामो से आंवटित है उन संचालकों से अपनी क्योस्क सेवाएं गाँवों मे देने के लिऐ भेजा गया इससे भीढ़ को नियंत्रण करने मे मदद मिलेगी प्रशासन के अमले में नायब तहसीलदार सोनम शर्मा ,अनुराग जैन ,ए.एस.आई अपेक्षित रधुवंशी ,फूलसिंह जौहर एंव नगर परिषद के अधिकारी एंव कर्मचारी शामिल रहे आज की कार्यवाही मे सब्जी दुकानो के अलावा अनेको दुकानदारो पर चालानी कार्यवाही की गई है

4 बंगाली डाँक्टरों के दवाखाने सील

लगातार कोविड मरीजो के उपचार की शिकायत पर आज दोपहर स्वास्थ्य महकमे की टीम ने सी.एच.एम.ओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व मे कटरा बाजार स्थित बंगाली डाँक्टरों के दवाखानों का निरीक्षण किया जो बिना बैध डिग्री के मरीजों का उपचार कर रहे ऐसे सभी चार दवाखानों को सील कर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिये है इस कार्यवाही मे स्थानीय बी.एम.ओ डाँ शिवराज सिंह भदौरिया भी अपनी टीम के साथ शामिल रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close