ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

इंदौर। कोरोना समीक्षा बैठक में शासन प्रशासन के प्रमुख लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने की चर्चा

ग्रामीण आपदा प्रबंधन समिति के लोगों से सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा

 

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना समीक्षा बैठक में शासन प्रशासन के प्रमुख लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने इंदौर में की चर्चा
इंदौर में CM ने करवाई थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल भी जंचवाया
ग्रामीण आपदा प्रबंधन समिति के लोगों से सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार को एक दिवसीय इन्दौर दौरे पर रहे जहा उन्होंने उज्जैन के पश्चात इंदौर में कोविड 19 को लेकर शासन प्रशासन के प्रमुख लोगो के साथ समीक्षा बैठक की, इसके साथ ही इंदौर में सीएम ने आपदा प्रबंधन समूह में शामिल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भी चर्चा की,इस दौरान प्रदेश के मुखिया ने बैठक में कहा कि कोरोना की दवाइयों के भी साइड इफेक्ट होते ही हैं, ब्लैक फंगस की जांच बहुत आसान होती है, इसमें नेचर इंडोस्कोपी होती है, छोटा सा उपकरण आता है,इसकी व्यवस्था सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में हो सकती है, ब्लैक फंगस के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा, इसकी जांच और इलाज में भी इंदौर को नेतृत्व करना चाहिए।
शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में पोस्ट कोविड सेंटर खोले जाएंगे। कोरोना नियंत्रण में इंदौर खरगोन और धार जिला अभी भी हमारे सामने चुनौती बना हुआ है। इंदौर ने कोरोना संक्रमण रोकने में सराहनीय कदम उठाए हैं। खण्डवा, बुरहानपुर और बड़वानी में पॉजिटिविटी रेट एक फीसदी के आसपास है, बुरहानपुर मॉडल से तो अन्य जिलों को सीखना चाहिए, बुरहानपुर ने कोरोना संक्रमण रोकने में अनेक अच्छे प्रयोग किये हैं, महाराष्ट्र से लगे होने के बावजूद बुराहनपुर की स्थिति बहुत अच्छी है, इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरिवार को अपने इंदौर दौरे के दौरान इंदौर संभाग के विकासखंड और ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समूह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करते हुए चर्चा की, जहा सीएम बोले कि इंदौर महानगर है, 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू में सख्ती बरती जाए, हालात सुधरने पर धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधि शुरू की जाएंगी, इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए दिखे, जहा उन्होंने कलेक्ट्रेट के एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से टेंपरेचर की जांच करवाई, और ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सैचुरेशन भी की भी जांच करवाई, वही कलेक्टर आफिस में बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री सीधे एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close