तेंदूखेड़ा।स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सर्व सुविधा युक्त दो एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा एवं रोसरा को प्रदान करने की घोषणा
तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा ने कोविड-19 को लेकर नगर परिषद तेंदूखेड़ा के सभा गृह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ली बैठक

संवाददाता – नितिन राय
तेंदूखेड़ा। कोविड-19 की रोकथाम को लेकर तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा ने नगर परिषद तेंदूखेड़ा में प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व सुविधा युक्त दो एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा एवं स्वास्थ्य केंद्र रोसरा के लिए भेंट की जाएगी और वैक्सीनेशन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ नगर तेंदूखेड़ा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण एवं सैनिटाइजर का छिड़काव करने दिए दिशा निर्देश एवं नगर परिषद तेंदूखेड़ा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन अवश्य लगवाएं कोविड-19 के बचाव के लिए वैक्सीन प्रभावी है एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करें अपने घर पर रहे हैं सुरक्षित रहें अति आवश्यक कार्य होने पर अपने घर के बाहर निकलें


