मध्यप्रदेश

खकनार।तालाब भूमि अधिग्रहण मैं 42 लाख के घोटाले के मास्टरमाइंड के निवास पर प्रशासन की छापामार कार्यवाही

घोटाले का मास्टरमाइंड इम्तियाज खान फरार घर वालों से पूछताछ करके वापस लौटे अधिकारी

खकनार से अजय सावनेर की रिपोर्ट

खकनार तहसील अंतर्गत आने वाले पिपरी बोरबन तालाब के भूमि अधिग्रहण की वितरण राशि मे 42लाख के फर्जी वाड़े की जाँच हेतु प्रशासनिक अधिकारियों की टीम देडतालाइ पहुची ।

टीम सीधे इस घोटाले के मास्टरमाइंड इम्तियाज खान के घर पहुँची । आरोपी इम्तियाज खान घर से फरार था।
उसके परिजनों से  तहसीलदार संजय वाघमारे ने उसकी लोकेशन के बारे में जानना चाहा लेकिन उसके परिजन  कुछ बता नही पाए।

एस डी एम दीपक चौहान के निर्देशन में इंतियाज खान के नवनिर्माण भवन की नपती व खेत की ओर भी उसके बाकी के भवनों की भी नपती करने के आदेश दिए वही खेत मे बने गोडाउन एव शासकीय योजना में बना पशुशेड की भी नपती पटवारियों द्वारा की गई व जिन लोगो के खातों में मुवावजा राशि आई उनकी भी जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close