ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार का पतन

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर सकी। जिसके चलते सीएम नारायणसामी को सत्ता गवानी पड़ी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीएम विधानसभा में विश्वास मत साबित नहीं कर सके। जिसके बाद कांग्रेस के सभी विधायकों ने वॉक आउट कर दिया। इसके बाद नारायणस्वामी ने एलजी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने का बाद उन्होंने कहा कि जनता की चुनी गई। लेकिन आने वाले चुनावों में पुडुचेरी की जनता विपक्षी दलों को सबक सिखाएगी। सरकार गिराने के पीछे नारायणसामी ने पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी को भी दोषी ठहराया। केंद्र और विपक्ष के साथ मिली भगत का आरोप लगाते हुए उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button
Close
Close