अशोकनगर।लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अशोकनगर।लॉकडाउन का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समाज के बुद्धिजीवियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इंदिरा पार्क स्थित नेहरू बाल उद्यान केंद्र में माल्यार्पण के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी ने कहा कि आज कोरोना की बीमारी को देखते हुए और लॉकडाउन का पालन करते हुए कंप्यूटर युग के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई है। स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर सभी लोगों ने गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम नारायण शर्मा जी का गत दिवस निधन हो गया था उनकी आत्मा की शांति के लिए नेहरू उद्यान केंद्र पर 2 मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह रघुवंशी, ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर शर्मा, अनीता जैन, करन सुराना आदि मौजूद रहे।


