अगर आप अगले पांच दिनों के भीतर हिमाचल या उत्तराखंड जाने की सोच रहे हैं तो कार्यक्रम टाल देना ही बेहतर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक वहां पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड में तो बाकायदा बर्फीला तूफान आने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। हालांकि राजधानी दिल्ली में इसका असर कम ही दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण (Western Disturbance) के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी 23 से 26 फरवरी के बीच बर्फीले तूफान के आसार हैं। इन इलाकों में 25 और 26 फरवरी को तेज बारिश भी हो सकती है। अगर देश की बात करें तो उत्तरी केरल के ऊपर चक्रवाती गतिविधियां होने से कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अधिकांश हिस्सों में आज तेज बारिश हो सकती है।राजधानी में कम दिखेगा असर
पहाड़ी इलाकों के मौसम में आए बदलाव का राजधानी दिल्ली में असर कम ही दिखाई देगा। यहां सुबह साढ़े पांच बजे का न्यूनतम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। आज सुबह भी राजधानी में कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन में पिछले दिनों की तरह आसमान साफ रहेगा। 27 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल दिखाई दे सकते हैं।
