ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
बरोदिया कला। तहसीलदार ने की चालानी कार्यवाही, पौधा भेंट कर दी घर मे रहने की हिदायत।

संवाददाता – विकास सेन
बरोदिया कला। सागर जिले की मालथौन तहसील में तहसीलदार जनपद पंचायत सीईओ सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा ग्राम बरोदिया कलां में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई.तहसीलदार सतीश वर्मा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के नियमों को तोड़कर घर से बाहर निकलने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं जिसमे लोगो को जुर्माने किये गए हैं लोगो को एक पौधा भी दिया जा रहा हैं साथ ही हिदायत भी दी जा रही हैं कि लोग बे बजह घरों से बाहर ना निकलें कोरोना से बचने के लिए घरों में रहें। मास्क का उपयोग करें पूरी कार्यवाही के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमेंद्र गोविल ग्राम पंचायत बरोदिया कलां के सचिव रोजगार सहायक पीसीओ ग्राम कोटवार के साथ कोरोना संकट समिति के सदस्य उपस्थित रहें।



