ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
अशोकनगर। चोरी छिपे सामान बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, दुकान को किया सील।

संवाददाता- ओमप्रकाश रघुवंशी
अशोकनगर। इस समय जिले में कोरोना कर्फ्यू के चलते केवल आवश्यक सेवाओं की छूट है, जिनमें फल, सब्जी, मेडिकल आदि सामान की दुकान आती है। परंतु किराना एवं अन्य दुकानदार भी बाजार में चोरी छुपे या फिर खुलेआम दुकानों से सामान बेच रहे हैं। शुक्रवार को नायब तहसीलदार मस्तराम गुर्जर एवं सिटी कोतवाली संयोजक एनआरएस देवेंद्र शर्मा एवं अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में घूमते हुए जैसे ही महावीर कॉलोनी में 2 दुकानें खुली होने की सूचना मिली तो सभी महावीर कॉलोनी पहुंचे वहां पर एक दुकान का तो पूरा शटर खुला हुआ था। जबकि एक दुकानदार चोरी छुपे सामान की बिक्री कर रहा था। चोरी छुपे सामान की बिक्री करने वाले दुकानदार पर चालानी कार्यवाही की गई एवं जो दुकानदार दुकान की पूरी शटर खोलकर बिक्री कर रहा था उसकी दुकान को सील कर दी गई।


