मालथोन बरोदिया लॉक डाउन का पालन कराने तहसीलदार की अनोखी पहल
लोगों को पौधा भेंट करके दे रहे घर में रहने की हिदायत

मालथोन बरोदिया से विकास सेन की रिपोर्ट
बरोदिया कला।
सागर जिले की मालथौन तहसील में लॉक डाउन का पालन कराने के प्रशासन द्वारा पुलिस की लाठियों का नहीं बल्कि तुलसी के पौधों का सहयोग लिया जा रहा है दरअसल में तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों को जो बाहर घूमते दिखाई देते हैं उन्हें पौधा बैठकर के फिर से बाहर दिखाई ना देने की हिदायत भी देते नजर आ रहे हैं।
कोरोना गाइडलाइन के नियमों को तोड़कर घर से बाहर निकलने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं जिसमे लोगो को जुर्माने किये गए हैं लोगो को एक पौधा भी दिया जा रहा हैं साथ ही हिदायत भी दी जा रही हैं कि लोग बे बजह घरों से बाहर ना निकलें कोरोना से बचने के लिए घरों में रहें। मास्क का उपयोग करें पूरी कार्यवाही के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमेंद्र गोविल ग्राम पंचायत बरोदिया कलां के सचिव रोजगार सहायक पीसीओ ग्राम कोटवार के साथ कोरोना संकट समिति के सदस्य उपस्थित रहें।


