ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
रतलाम। अजमेरा परिवार व दिगम्बर जैन संघ नॉर्दर्न कैलीफोर्निया ने रतलाम के रेलवे अस्पताल को दिए पांच आक्सीजन कंसन्ट्रेटर

रिपोर्टर पवन सोलंकी
रतलाम। अजमेरा परिवार और दिगम्बर जैन संघ नॉर्दर्न कैलीफोर्निया ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के रेलवे अस्पताल को 5 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेंट किए गए। इनमें 10 लीटर क्षमता वाले तीन और 5 लीटर क्षमता वाले 2 कंसन्ट्रेटर शामिल हैं।ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर अजमेरा परिवार के गौरव अजमेरा ने मंडल रेल प्रबधंक कार्यालय में अस्पताल प्रबंधन के डाॅ. अवधेश अवस्थी को सुपुर्द किए। इस मौके पर डीआरएम विनीत गुप्ता, एडीआरएम के. के. सिन्हा, सीनियर डीओएम प्रवीण तिवारी व सीनियर डीईओएम (गुड्स) अजय ठाकुर मौजूद रहे। बता दें कि अजमेरा परिवार के सौम्य अजमेरा और श्रेय अजमेरा कैलीफोर्निया में निवासरत हैं। श्री दिगम्बर जैन संघ नॉर्दर्न कैलीफोर्निया के सक्रिय सदस्य हैं। कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराने में दोनों का विशेष सहयोग रहा।


