ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
एक मिनी वेंटीलेटर के साथ दो स्ट्रेचर नीरव हाथीशाह ने किए भेंट
By Rohit Kumar Ojha
चंदेरी से राकेश बैरसिया की रिपोर्ट
एक मिनी वेंटीलेटर के साथ दो स्ट्रेचर नीरव हाथीशाह ने किए भेंट
चंदेरी:- देश में भीषण महामारी चल रही है एवं लगातार लॉकडाउन के चलते व्यापार व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं जिससे लोग आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं दूसरी ओर तरह-तरह की बीमारियां वायरस अपना प्रकोप दिखा रही हैं इन सभी को देखते हुए कई सामाजिक संस्थाएं एवं लोगों की सेवा करने के लिए कई संगठन आगे आ रहे हैं इससे प्रेरित होकर आज चंदेरी नगर के ठेकेदार मै. नीरव हाथीशाह के द्वारा चंदेरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मिनी वेंटीलेटर के साथ ही दो सर्व सुविधा युक्त स्ट्रेचर प्रदान किये है इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा प्रेरणा प्रकल्प द्वारा संचालित भोजनशाला मैं भोजन एवं स्वल्पाहार के लिए दस हजार रुपए की राशि भी प्रदान की। जब इस संबंध में नीरव जी चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि देश में लगातार लोग एक दूसरे के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं एवं जरूरत की सामग्रियां उपलब्ध करा रहे हैं वही चंदेरी में भी अखंड भारत समिति के सहयोग कई तरह की व्यवस्थाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करवाई गई इन सभी से प्रेरित होकर मैंने भी अपना मन बनाया कि यहां पर एक मिनी वेंटिलेटर एवं स्ट्रेचर जिनकी कमी मुझे यहां नजर आ रही थी वह मैंने उपलब्ध कराए हैं हालांकि चंदेरी में पूर्व से स्वास्थ्य केंद्र पर एक वेंटिलेटर उपलब्ध है किंतु ऑपरेटर की समस्या की वजह से वह संचालित नहीं हो पा रहा था एवं उसका लाभ लोगों के लिए नहीं मिल पा रहा था जिसकी वजह से मैंने सोचा कि एक साधारण डिवाइस इस अस्पताल में उपलब्ध करा दी जाए जिससे डॉक्टर ही उसको संचालित कर सकें इन्हीं सब को देखते हुए यह मिनी वेंटीलेटर लिया गया है इसको संचालित करने के लिए अलग से कोई ऑपरेटर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी एवं मरीज को सीधा लाभ इस वेंटीलेटर का मिलेगा इसके साथ ही दुर्घटना में घायल होकर मरीज एवं कुछ ऐसी मरीज जो चल नहीं सकते थे उनके लिए यहां पर स्ट्रेचर भी नहीं थे जिसको देखते हुये दो स्ट्रेचर मेरे द्वारा प्रदान किए गए हैं इस तरह का कार्य करके आज मेरे लिए बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। यह सामग्री ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एम एल खरका एवं डॉक्टर पंकज गुप्ता को सामग्री भेंट की। वहीं पर सेवा प्रेरणा प्रकल्प के साथी देवेंद्र मिश्रा एवं देशबंधु जैन के लिए नगद दस हजार रुपए की राशि भेंट की।



