देश के लिए जान देने वाले वीर शहीद का पार्थिव शरीर अभी तक नही पहुंचा परिजनों तक।

दिनांक 25-5-21
जिला रतलाम
रिपोर्टर पवन सोलंकी
देश के लिए जान देने वाले वीर शहीद कन्हैया लाल जाट का पार्थिव शरीर परिजनों तक देने में अति विलंब हो चुका है ।
रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के गुणावद गांव का एक युवा सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद हो गया। जवान का शव 23 मई को रात तक इंदौर वहां से 24 मई सुबह तक गुणावद पहुंचेगा। किन्तु अभी तक शहीद का पार्थिव शव नही भिजवाया गया । जवान की शहादत की खबर आते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
शहीद की पत्नी सपना के आंसू टूटने का नाम नहीं ले रहे हैं सपना का कहना है कि देहलाने में इतना समय लगता है पहले बोला था एक दिन लगेगा फिर बोल रहे हैं दो दिन लगेंगे
वीर शहीद का शव तय समय पर नहीं पहुंचने पर परिजन का गुस्सा अब बड़ गया है परिजन ने यह तक कहा कि देश के लिए जान देने वाले शहीद का पार्थिव शरीर आने में इतना समय लगता है अगर किसी नेता का बेटा होता तो कुछ घंटों में आ जाता ।



