खुरई के पास मालथौन में रिफलिंग के दौरान हादसा : घर के बाहर खड़ी कार धू-धू कर जली, चपेट में अाने से कार के साथ स्कूटी भी हुई स्वाहा

खुरई के पास मालथौन में शुक्रवार शाम एक अोमनी कार में अचानक अाग लग गई। इससे पूरी कार मौके पर ही जल गई। कार की अाग की चपेट में पास में रखी एक स्कूटी भी अा गई। फायर बिग्रेड के अाने के पहले ही दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई। घटना कार में गैस रिफलिंग के दौरान बताई जा रही है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस अाग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
मालथौन थाना एसअाई राजेश सिकरवार ने बताया कि हाइवे किनारे रहने वाले पप्पू साहू के घर के बाहर अोमनी कार खड़ी हुई थी। शाम 4 बजे उसमें अचानक अाग लग गई। पूछताछ में लोगों का कहना है कि कार में अाग गैस सिलेंडर रिफलिंग करने की दौरान लगी है। कार में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। रिफलिंग के दौरान सिलेंडर ने अाग पकड़ी ली अौर मौके पर ही पूरी तरह जल गई। कार में अाग लगते ही देखने के लिए अासपास लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि पुलिस ने मौके से सभी को पीछे हटा दिया।
पुलिस ने बताया कि कार के पास ही साइड में एक बैटरी से चलने वाली स्कूटी भी खड़ी थी। कार की अाग की चपेट में स्कूटी भी अा गई अौर वह भी पूरी तरह जल गई। अाग लगने के बाद तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई, लेकिन अाग इतनी तेज थी कि जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। तब तक कार व स्कूटी दोनों स्वाहा हो चुकी थी। मौके पर तहसीलदार सतीश वर्मा भी पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


