गेहूँ उपार्जन केंद्र घुट्टी में भारी अनिमितताओं के बीच दलाली के माध्यम से की जा रही खरीदी । किसानों की शिकायत पर पहुँचे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन।

किसानों की शिकायत पर पहुँचे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन।
जुन्नारदेव, ज़िला छिंदवाड़ा से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
गेहूँ उपार्जन केंद्र घुट्टी में भारी अनिमितताओं के बीच दलाली के माध्यम से की जा रही खरीदी
किसानों की शिकायत पर पहुँचे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन
किसान ने लगाया सर्वेयर पर रिश्वत लेने का आरोप
मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुँची तहसीलदार रेखा देशमुख व एफ आई नागेश्वर श्रीवास , पालचौरई नोडल अधिकारी अलका मनिकदवे।
जुन्नारदेव के गेहूं उपार्जन केंद्र नरेंद्र वेयर हाउस घुट्टी में सेवा सहकारी समिति पालाचौरई के माध्यम से गेहूं खरीदी का कार्य किया जा रहा है , जिसमें अनेक अनियमितताएं बरती जा रही है , समिति के द्वारा लेबर उपलब्ध कराने चाहिए जिसकी कमी के कारण किसानों को अपनी ऊपज तोलने के लिए स्वयं ही लेबर लगवाने पड़ रहे हैं , या स्वयं किसानों द्वारा भराई – तौलाई का कार्य किया जा रहा है , किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए केंद्र में उपस्तिथ कर्मचारियों के द्वारा व सर्वेयर द्वारा पैसे की मांग की जाती है , जमकुंडा निवासी किसान दुर्गा यदुवंशी से सर्वेयर त्रिवेंद्र टांडेकर के द्वारा एक ट्रॉली नपवाने के नाम पर 700 रुपये लिये गये , जब पता चला कि दो ट्रॉली है तो सर्वेयर को लगा कम रकम ले ली , तो 6 बोरी गेहूं तुलवाने के बाद गेहूं को रिजेक्ट कर उसे वापस कर दिया गया , और ना ही उनके गेहूँ की सेम्पलीग ली गयी । जब वेयरहाउस में क्वालिटी चेकर की जानकारी चाही गई तो वेयरहाउस में ना शासन द्वारा नियुक्त केमिस्ट और ना ही वेयरहाउस के कैमिस्ट तुलाई स्थान पर नहीं थे । ख़रीदी केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का भी खुला उलंघन किया जा रहा है । लगातार किसानों से मिल रही शिकायत पर पहुंचे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने अनुविभागीय अधिकारी से दूरभाष पर इस मामले की शिकायत की तो तत्काल ही मौके पर तहसीलदार महोदया रेखा देशमुख , एफ आई नागेश्वर श्रीनिवास व पालचोरई नोडल अधिकारी अलका मानिकदवे ने पहुंचकर तत्काल मामले की जांच कर मौका स्थल पर पंचनामा बनाया गया , इस पूरे मामले की लिखित शिकायत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने जुन्नारदेव एसडीएम से लिखित रूप में की है ,नवजीत मोनू जैन का कहना है कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा किसान हित में अनेको योजनाएं चलाई जा रही है । खरीदी केंद्र पर किसानों के साथ इस तरह के कृत्य व दुर्व्यवहार की शिकायत कलेक्टर महोदय से भी लिखित में की जाएगी । शिकायत करते समय पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवराम पवार , उपाध्यक्ष मनोहर चौकसे , किसान दुर्गा यदुवंशी , मूरत यदुवंशी , भोला , अनिल , प्रतीक , सहरीन , पवन अन्य उपस्तिथ थे ।


