मध्यप्रदेश

गढ़ाकोटा – जिन लोगो को ठेकेदारों के द्वारा ₹5000 दिए गए थे उनका प्रशासन ने घर का अतिक्रमण हटाया

गढाकोटा से रवि सोनी की रिपोर्ट 

गढ़ाकोटा – बुधवार के दिन नगर के पटेरिया रोड स्थित 5 मकानों पर तहसीलदार कुलदीप पाराशर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश तिवारी एवं थाना प्रभारी सुमित शर्मा की संयुक्त कार्रवाई करते हुये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है
तहशीलदार द्वारा बताया गया है कि यहां पर जो मकान बने हुए हैं वो बगैर अनुमति के बनाए गए हैं और बरसात के पानी आने जाने में घरों के कारण समस्या हो रही है इसी कारण से शासन के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है और अगर जो लोग बचे हुए हैं शाम तक अतिक्रमण नहीं हटाते हैं उनके ऊपर कल दोबारा कार्यवाही की जाएगी और उनके मकान गिरा दिए जाएंगे
पीड़ित राजकुमार चढ़ार का कहना है की अभी पूर्व समय में पानी गिरा था हमरों के घर में पानी भर था उसी के पैसै दिये थे लोगों को ठेकेदार के द्वारा पांच ₹5000 दिलवाए गए थे उसी को देखते हुए ठेकेदार ने और शासन ने मिलकर हम लोगों को घरों पर अतिक्रमण की कार्यवाही की है शासन ने कल रात्रि के समय नोटिस दिए थे कि आप लोगों के मकान अतिक्रमण मे है ओर हटाए जाने हैं उसी को चलते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण कार्यवाही की है
मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश तिवारी ने बताया है कि यहां नाली का निर्माण करवाना है बरसाती पानी एवं नालियों से निकलने वाला पानी घरों की समस्या से पानी रुक रहा है और गंदगी फैल रही है इसी कारण को देखते हुए नगर प्रशासन एवं हम लोगों ने इन 5 लोगों पर अतिक्रमण का कार्य किया है अगर कल तक इनके मकान नहीं गिराए गए तो प्रशासन के द्वारा कल दोबारा अतिक्रमण किया जाएगा

Related Articles

Back to top button
Close
Close